Encrypting your link and protect the link from viruses, malware, thief, etc! Made your link safe to visit.

National Information | राष्ट्रिय जानकारी - 01 in Hindi


राष्ट्रिय जानकारी


चिकित्सा गर्भपात संशोधन विधेयक को मंजूरी


  • प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल ने 29 जनवरी, 2020 को चिकित्सा गर्भपात अधिनियम 1971 में संशोधन के लिए चिकित्सा गर्भपात (संशोधन) विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी। इस विधेयक द्वारा चिकित्सा गर्भपात अधिनियम 1971 में संशोधन करने का प्रावधान है।
  • इसमें अनाचार की शिकार महिलाओं के गर्भपात के लिए गर्भावस्था की सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने का प्रावधान है। इसके लिए दो चिकित्सकों की राय लेना जरूरी होगा। जिसमें से एक सरकारी चिकित्सक होना अनिवार्य है।

'संविधान' ऑक्सफोर्ड हिन्दी वर्ड ऑफ 2019 घोषित


  • ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने 28 जनवरी, 2020 को संविधान (Constitution) शब्द को 'ऑक्सफोर्ड हिन्दी वर्ड ऑफ 2019' के रूप में नामित किया। OUP के अनुसार, वर्ष 2019 में 'संविधान' शब्द पर व्यापक रूप से ध्यान दिया गया, जो समाज के सभी वर्गों में भारतीय संविधान की भावना का प्रतीक था।
  • वर्ष 2019 में लोकतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतन्त्रता, समानता और बन्धुत्व के मूल्यों को 'संविधान के आधार पर परखा गया। 'संविधान' का शाब्दिक अर्थ मूलभूत सिद्धान्तों या स्थापित मिसालों का एक निकाय है, जिसके अनुसार किसी देश या अन्य संगठन को शासित माना जाता है।

भारत की पहली वैश्विक विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन


  • केन्द्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अन्तरिक्ष राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 22 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र (नई दिल्ली) में भारत की पहली वैश्विक मेगा विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान समागम का उद्घाटन किया।
  • यह प्रदर्शनी 20 मार्च, 2020 तक चलेगी तथा इसे परमाणु ऊर्जा विभाग के तत्वावधान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। 'विज्ञान समागम' प्रदर्शनी का उद्देश्य विश्व के सबसे बड़े प्रयोगों तथा । आधुनिक विज्ञान में प्रमुख मूलभूत सफलताओं में भारत के उल्लेखनीय योगदान के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही लोगों की धाक का प्रदर्शन करना है।

नेशनल डाटा एण्ड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के लिए विजन जारी 


  • केन्द्र सरकार के थिंक टैंक 'नीति आयोग' ने 23 जनवरी, 2020 को 'नेशनल डाटा एण्ड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म' (NDAP) के लिए अपना विजन जारी किया। 
  • NDAP ऐसे विभिन्न प्रारूपों के मानकीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा जिनमें समस्त सेक्टरों में डाटा प्रस्तुत किया जाता है। यह नीति-निर्माताओं, अनुसंधानकर्ताओं, अन्वेषकों, डाटा वैज्ञानिकों, पत्रकारों एवं नागरिकों की जरूरतों को पूरा करेगा। 
  • इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सरकारी डाटा तक पहुँच को सर्वसुलभ कराना है। इस प्लेटफॉर्म के पहले संस्करण को वर्ष 2021 में लॉन्च किए जाने की सम्भावना है।CLICK HERE

2020 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत 


  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 18 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन में 5 वर्ष से कम आय के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर वर्ष 2020 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
  • इस कार्यक्रम के तहत, देश भर में पाँच वर्ष से कम आयु के 17 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
  • सभी राज्यों में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जो सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खले रहेंगे। यह कार्यक्रम देश से पोलियो उन्मूलन को बनाए रखने के लिए केन्द्र सरकार के टीकाकरण अभियान का एक भाग है। 

भारत पर्व 2020 का आयोजन 


  • केन्द्रीय पर्यटन मन्त्रालय द्वारा 26-31 जनवरी, 2020 के बीच दिल्ली में 'भारत पर्व 2020' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लाल किले के सामने स्थित 'ज्ञानपथ' पर किया गया। 
  • वर्ष 2020 के भारत पर्व की केन्द्रीय विषयवस्तु 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' तथा महात्मा गाँधी के 150 वर्ष का समारोह' रहा। 
  • भारत पर्व में गणतन्त्र की झांकी का प्रदर्शन, सशस्त्र सेना बैण्ड द्वारा प्रदर्शन, राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के थीम मण्डप तथा फूड कोर्ट बनाए गए। राज्य तथा केन्द्रशासित प्रदेशों की संस्कृति का प्रदर्शन भी इस दौरान किया गया। 
  • भारत पर्व 2020 के आयोजन का उद्देश्य भारतीयों को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थानों की यात्रा करने तथा 'देखो अपना देश' की भावना का संचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

भोपाल में खुला भारत का पहला ई-कचरा क्लिनिक 


  • केन्द्रीय पर्यावरण सचिव चन्द्र किशोर मिश्रा ने 24 जनवरी, 2020 को भोपाल (मध्य प्रदेश) में स्थापित देश के पहले ई-कचरा क्लिनिक का उद्घाटन किया। 
  • इसकी स्थापना केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड (CPCB) और भोपाल म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने संयुक्त रूप से की है। यह घरेलू और वाणिज्यिक दोनों इकाइयों से कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण और निपटान को सक्षम करेगा। 
  • इस ई-कचरा क्लिनिक को तीन महीने के पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शरू किया गया है। यदि यह परियोजना सफल होती है तो देश में अन्य स्थानों पर ई-कचरा क्लिनिक स्थापित किए जाएँगे।

ST